अनुदान केंद्र
शादी का पूरा सामान, आपके नज़दीकी केंद्र पर
पंजीकरण कराएं और शादी का सामान तुरंत अपने नज़दीकी अनुदान केंद्र से ले जाएं। संस्था के सभी अनुदान केंद्रों पर सामान उपलब्ध है।
अनुदान केंद्र क्या है?
अनुदान केंद्र जन कल्याण सामाजिक सेवा फाउंडेशन का वह स्थान है जहां से सामूहिक विवाह में पंजीकृत जोड़ों को शादी का सामान दिया जाता है। फर्नीचर, बर्तन, बिस्तर, टीवी, कूलर जैसे उपहार यहीं से मिलते हैं, शादी से 10 दिन पहले, ताकि परिवार आराम से तैयारी कर सके।
इससे परिवार अपने घर पर, अपने शुभ मुहूर्त में शादी कर सकते हैं और फिर भी संस्था की पूरी सहायता पा सकते हैं।