सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन
सादगी से विवाह, सम्मान से विदाई
हर जोड़े को 100 वर्गगज भूमि (कन्या के नाम) सहित 26 उपहार। शादी का सामान शादी से 10 दिन पहले। सभी धर्मों और समाजों के लिए।
सर्वधर्म सामूहिक विवाह क्या है?
सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन जन कल्याण सामाजिक सेवा फाउंडेशन का कार्यक्रम है, जिसमें सभी धर्मों और समाजों के ज़रूरतमंद परिवारों के जोड़ों का विवाह कम खर्च में, पूरे सम्मान के साथ होता है। हर जोड़े को घर बसाने का ज़रूरी सामान उपहार में मिलता है, ताकि किसी परिवार को बेटी की शादी के लिए कर्ज़ न लेना पड़े।
संस्था का लक्ष्य 151 जोड़ों का विवाह है। इसका पहला बड़ा सम्मेलन 25 नवंबर 2026 को लूणी, जोधपुर में 51 जोड़ों के साथ होगा। जो परिवार अपने घर पर अपने शुभ मुहूर्त में शादी करना चाहते हैं, वे भी पंजीकरण कराकर यह सहायता ले सकते हैं।