निःशुल्क सेवा
गांव का हर बच्चा पढ़े, हर बेटी आगे बढ़े
ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर निःशुल्क मोहल्ला पाठशाला, और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश घर-घर तक।
निःशुल्क मोहल्ला पाठशाला क्या है?
निःशुल्क मोहल्ला पाठशाला जन कल्याण सामाजिक सेवा फाउंडेशन की योजना है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में हर पंचायत स्तर पर बच्चों के लिए मुफ्त पाठशालाएं चलाई जाएंगी। उद्देश्य है कि गांव के बच्चों को उनके मोहल्ले में ही अच्छी शिक्षा मिले, बिना किसी फीस के।
संस्था के प्रवक्ता एडवोकेट कैलाशदान चारण ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति पर चर्चा करते हुए इस योजना की जानकारी दी। योजना शुरू की जा रही है — अपने गांव में पाठशाला के लिए या पढ़ाने में सहयोग के लिए हमसे संपर्क करें।